प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय शैक्षिक सत्र 2026-27 से योग और मनोविज्ञान विषय में परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू करेगा। प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुलाई जाएगी। परिषद की स्वीकृति मिलते ही प्रवेश प्रक्रिया संचालित करने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, नए सत्र में दाखिले की प्रक्रिया अप्रैल में प्रारंभ करने की योजना है। इससे विद्यार्थियों को समय पर आवेदन और प्रवेश की सुविधा मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले सत्र में विश्वविद्यालय ने योग विषय में डिप्लोमा पाठ्यक्रम की शुरुआत की थी। छात्रों का अच्छा फीडबैक मिला। इस...