नई दिल्ली, जुलाई 25 -- पियाजियो (Piaggio) ने घोषणा की है कि वह भारत के लिए कम्यूटर स्कूटर्स की एक नई रेंज डेवलप कर रहा है। चेयरमैन और MD डिएगो ग्रैफी ने खुलासा किया कि नई रेंज 2027 की पहली छमाही में लॉन्च की जाएगी। ग्रैफी ने बताया कि डेवलपमेंट पूरी ताकत से चल रहा है और यह अलग-अलग कंटेंट और फीचर्स के साथ एक ही ब्रांड नाम के तहत कई प्रोडक्ट होंगे। इसलिए यह एक सिंगल स्कूटर की तुलना में प्रोजक्ट की बड़ी सीरीज है। स्कूटरों की नई रेंज खास तौर से भारत के लिए डेवलप एक नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। कंपनी शुरुआत में घरेलू बाजार पर ध्यान केंद्रित करेगी, लेकिन उसने अफ्रीका को एक्सपोर्ट्स से इनकार नहीं किया है। वर्तमान में पियाजियो आईकॉनिक वेस्पा पेश करता है, एक प्रीमियम स्कूटर जिसकी कीमत 1.2 लाख रुपए से अधिक है। नए मॉडल का मुकाबला होंडा एक्टिवा, टीवीए...