लखनऊ, अप्रैल 3 -- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने असम में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस रही। योगी ने आज दो रैलियां कीं जिसमें बरपेटा से एनडीए उम्मीदवार दीपक कुमार दास और बरछला सीट पर विटुबरन शर्मा के लिए वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होने यूपी की कानून व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि अब यूपी में कर्फ्यू नहीं लगता। नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा। सड़क पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता है। किसी धर्म से चिल्लाने की आवाज नहीं आती है। अगर किसी ने दंगा करने का दुस्साहस किया तो उसकी संपत्ति जब्त कर गरीबों और दलितों में बांट दी जाती है।योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना योगी ने कहा कि हम कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि राम तो हुए ही नहीं। कांग्रेस के सहयोगियों ने राम के अस्तित्व को...