हाथरस, मई 15 -- हाथरस। रोडवेज बसस्टैंड से हर रोज गंतव्य की दूरी तय करने वाले यात्रियों को बसस्टैंड परिसर में अब शीतल पेयजल मिलेगा। हीट बेब से बचाने के बाद भी वाटर कूलर सादा पानी दे रहा था। इस कारण गर्मियों में मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा था। हिन्दुस्तान ने इस समस्या को प्रमुखता के साथ उठाया। इसके बाद रोडवेज एआरएम ने वाटर कूलर को सही कराया। मई माह में गर्मी के तेवर हर रेाज तल्ख हो रहे हैं। इस कारण शासन स्तर से साफ शब्दों में आदेश दिया कि यात्रियों को हीट बेब से बचाने पेयजल के इतजाम किए जाएं। पंखे कूलर आदि की व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़ें- बस स्टैंड पर पेयजल सुविधा बंद इसके बाद रोडवेज में यात्रियों को वाटर कूलर होने के बाद भी सादा पानी मिल रहा था। इस कारण बसस्टैंड पहुंच रहे यात्रियों को पानी की बोतल खरीद कर प्यास बुझानी पड़ रही थी। इस खबर...