जमुई, मार्च 18 -- नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसपर अभी सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन यह माना जा रहा है कि बिहार के नए मुख्यमंत्री की रेस में राज्य के मौजूदा डिप्टी सीएम और बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है। हालांकि, सम्राट चौधरी के बिहार के नए सीएम बनने की अलग-अलग वजहों पर अक्सर चर्चा होती रहती है। लेकिन अभी बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर सिर्फ अटकलें ही हैं। इधर अब समृद्धि यात्रा के दौरान जमुई जिले में नीतीश कुमार ने मंच से जो कुछ ऐसा कहा जिसके बाद यह अटकलें लगाई जाने लगी हैं सीएम ने इशारों ही इशारों में यह साफ किया है कि उनके मन में नए सीएम के लिए शायद सम्राट चौधरी का ही नाम है। दरअसल जमुई में नीतीश कुमार ने मंच से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की और मुखातिब होते हुए कहा, ये सब लोग यहां...