प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रयागराज। यमुना किनारे अरैल में अब परिवार के साथ पब्लिक प्लाजा में पिकनिक मना सकेंगे। पब्लिक प्लाजा में स्पोर्ट्स कोर्ट, रेन गार्डेन, मियावाकी पार्क आदि का निर्माण किया जाएगा। परिसर में ईवी चार्जिंग स्टेशन पर ई वाहनों को चार्ज करने आदि की सुविधा होगी। पब्लिक प्लाजा के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सीएंडडीएस ने इसके निर्माण के लिए निविदा निकाली है। पब्लिक प्लाजा में 100 फीसदी सौर ऊर्जा का इस्तेमाल होगा। एक साल में इसका निर्माण पूरा होने की संभावना है। इसके लिए जमीन पिछले साल ही चिह्नित की गई थी। सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक रोहित राणा ने बताया कि लगभग 40 हजार वर्ग मीटर में बनाए जा रहे पब्लिक प्लाजा में परिवार के साथ पूरा दिन व्यतीत किया जा सकता है। इसमें फूड जोन भी बनाया जाएगा।परिसर पूरी तरह से वाईफाई होगा।...