अब मोबाइल से होगी खाद की बुकिंग, कतार नहीं सीधे क्यूआर कोड से मिलेगा उर्वरक
कटिहार, अगस्त 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कटिहार के किसानों के लिए खरीफ और रबी सीजन में उर्वरक खरीदना अब पहले से कहीं अधिक आसान होने जा रहा है। खाद के लिए दुकानों पर लंबी कतार, उपलब्धता की चिंता और बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी अब काफी हद तक खत्म होगी। एक सितंबर से जिले में मोबाइल आधारित नई डिजिटल व्यवस्था लागू हो रही है, जिसके तहत किसान घर बैठे मोबाइल एप के माध्यम से खाद की बुकिंग कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- जतजलतजलतजनई प्रणाली का विवरण कृषि विभाग का दावा है कि इससे उर्वरक वितरण अधिक पारदर्शी होगा और जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जा सकेगी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से विकसित 'फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल' डिजिटल प्रणाली के तहत किसान अपने मोबाइल में एप इंस्टॉल कर आधार, ओटीपी या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए लॉगिन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.