नई दिल्ली, अगस्त 6 -- क्या आप भी रोजाना सिर्फ 100 रुपये बचाकर सेव करना चाहते हैं। छोटा-छोटा पैसा जमा करने के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। अब ये काम घर बैठे मोबाइल पर किया जा सकता है। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे ने अपने ऐप पर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) बुकिंग और डेली रेकरिंग डिपॉजिट (Daily RD) की नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत यूजर सिर्फ 100 रुपये रोजाना से निवेश शुरू कर सकते हैं और पूरा प्रोसेस घर बैठे ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है।100 रुपये से शुरू कर सकते हैं योजना अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और छोटी-छोटी बचत की आदत डालना चाहते हैं, तो फोनपे आपके लिए नया विकल्प लेकर आया है। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे ने अपने ऐप पर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने श‍िवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के...