हाथरस, जून 14 -- हाथरस। बदलते समय में मोबाइल आम जन की दिनचर्या में शामिल हो गया है। वहीं अब मीडिल ईस्ट की जंग के चलते पेट्रोल डीजल के बाद मोबाइल चलना भी महंगा हो गया है। मोबाइक के कवर से लेकर मेमोरी तक के दामों में तीस प्रतिशत का ईजाफा हुआ है। जिससे आमजन की जेब पर बोझ बढ़ गया है। जिले में पांच सौ दुकानों पर दिल्ली के जरिए लाखों रुपये का कारोबार होता है। मीडिल ईस्ट में चल रही जंग के चलते प्लास्टिक का दाना महंगा हो गया है। साथ ही इंपोर्ट डि्यूटी में भी ईजाफा हो गया है। मोबाइल में प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के सामान पेट्रोलियम पदार्थ से तैयार होते हैं। अब जंग के चलते पेट्रोल डीजल की आवक कम हो गई है। साथ ही माल भाड़ा भी बढ़ गया है। इस कारण मोबाइल के सामान के दाम बीस से तीस प्रतिशत महंगे हेा गए हैं।

इस तरह बढ़े है सामान के रेट मोबाइल कवर पहले...