सीवान, सितम्बर 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सीवान सदर प्रखंड समेत सभी प्रखंडों में एक-एक मॉडल स्कूल में पठन-पाठन आरंभ हो गया है। सभी मॉडल विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य यहां पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट दर्जे की शिक्षा प्रदान करते हुए एक उत्कृष्ट केन्द्र के रूप में स्थापित करना है। यह भी पढ़ें- Siwan News नियोजित शिक्षकों की प्रखंडवार सूची उपलब्ध कराने का फरमानशिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना इसके लिए मॉडल विद्यालयों की नियमित जांच, शैक्षणिक गुणवत्ता का अनुश्रवण, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, इंटरैक्टिव क्लास, लाइव क्लास, नीट व जेईईटी की ऑनलाइन कक्षाओं के नियमित अनुश्रवण का निर्देश भी दिया गया है। इसके तहत सभी प्रखंडों में वरीय प्रभारी पदाधिकारी को अपने आवंटित प्रखंड में मॉडल स्कूल से संबद्ध किया ...