विशेष संवाददाता, अगस्त 11 -- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि राहुल गांधी गृह मंत्री आपके हर सवाल का जवाब देने सदन में आ रहे हैं। अब मैदान छोड़कर भागना मत और चर्चा से डरना मत। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसदीय इतिहास की सारी गरिमा और मर्यादा को तार-तार कर दिया है। पाठक ने उन्हें देश में अराजकता और झूठ का पोस्टर बॉय का प्रतीक करार दिया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूरा देश 15 दिनों से देख रहा है कि राहुल गांधी ने किस तरह बार-बार झूठ बोल कर और भ्रम फैला कर संसद को हाईजैक किया हुआ है। वो हर दिन अपना गोलपोस्ट चेंज कर रहे हैं, उनका मकसद संवाद करना नहीं बल्कि अराजकता फै...