लखनऊ, जुलाई 15 -- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही उड़ने वाली बस लेकर आएंगे। गडकरी ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए कहा कि वह कई नई तकनीक लेकर आए हैं, जिसमें पानी में उतरने वाला जहाज भी शामिल है। अब वह भविष्य में हवा में उड़ने वाली बस लेकर आएंगे। उन्होंने इसके जरिए एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने में लगने वाले समय में कमी आने की बात भी कही। नितिन गडकरी ने कहा, ''मैं अभी बहुत नई-नई तकनीक रोपवे, केबल कार आदि लेकर आया हूं। अब हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूं। पानी में उतरने वाला हवाई जहाज लेकर आया था, जो समुद्र में उतरा था। मैं रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार करके दूंगा, जिससे एक कोने से दूसरे कोने कब पहुंच जाएंगे पता भी नहीं चलेगा। यह भी शुरुआत करने की कोशिश करूंगा।''...