कौशाम्बी, मार्च 1 -- ईरान जंग की आग में झुलस रहा है। इजरायल व अमेरिका के हमले से वहां का मंजर बदला हुआ है। कौशाम्बी के दर्जनों लोग वहां फंसे हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय विश्व विद्यालयों में वहां पढ़ रहे छात्र व धर्म गुरुओं की भी जान पर संकट आ गया है। ईरान में फंसे लोगों की सकुशल वापसी के लिए जिले भर में दुआएं मांगी जा रही है। करारी, मंझनपुर, लहना, रामपुर सुहेला, दारानगर, चायल, मुस्तफाबाद के अलावा अन्य कई जगहों के लोग ईरान में हैं। यहां से युवा ईरान के अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने के लिए जाते हैं। कई लोग वहां के विश्व विद्यालयों में धर्मगुरू हैं। दीनी व दुनियावी तालिम देते हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर नौकरी भी कर रहे हैं। शनिवार को इजरायल व अमेरिका ने ईरान पर हमला बोल दिया तो इसकी जानकारी होते ही लोगों के होश उड़ गए। ईरान में मौजूद अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.