रामपुर, जून 2 -- मसवासी। क्षेत्र के गांव मानपुर उत्तरी में तेंदुए की दहशत के बीच वन विभाग अब उसे पकड़ने के लिए नई रणनीति पर काम कर रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में पहले एक कुत्ते को बांधा गया था, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और पशु प्रेमियों की आपत्ति के बाद कुत्ते को पिंजरे से निकाल दिया गया। अब वन विभाग मुर्गी के सहारे तेंदुए को पकड़ने की तैयारी में जुटा है। बता दें कि सप्ताहभर पूर्व तेंदुए ने मानपुर गांव में किसान कर्मजीत सिंह और दर्शन सिंह के घर में घुसकर दो गोवंशीय पशुओं पर हमला कर उन्हें मार डाला था। इसके बाद ग्रामीणों की सुरक्षा और नाराजगी को देखते हुए वन विभाग ने गांव के बाहरी क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। तेंदुए को आकर्षित करने के उद्देश्य से पिंजरे में कुत्ते को बांधा गया था। पिंजरे में कुत्ते को बांधन...