संभल, अप्रैल 26 -- बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब क्यूआर कोड के माध्यम से अपने बिजली कनेक्शन की डिटेल आसानी से अपडेट की जा सकेगी। अक्सर देखा जाता है कि बिजली बिल में गलत या अधूरी जानकारी होने के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह नई सुविधा शुरू की है। अब उपभोक्ता जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सीधे अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं, जिससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया भी काफी सरल हो जाएगी। स पहल से उपभोक्ताओं को राहत मिलने के साथ-साथ बिजली विभाग के कामकाज में भी पारदर्शिता और तेजी आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.