प्रयागराज, जुलाई 7 -- प्रयागराज। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में लूट, गुंडाराज और माफियाओं का दबदबा था। अफसर माफियाओं के इशारों पर काम करते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि यह वही प्रयागराज है, जहां कभी माफियाओं का आतंक था, जबकि आज माफिया प्रदेश छोड़कर भागने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था मजबूत कर विकास को प्राथमिकता दे रही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी तथा राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तम्भ व विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल की स्थापित भव्य प्रतिमाएं समस्त जनपदवासियों के लिए राष्ट्रवाद और कर्तव्यपथ की प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: विरासत के सम्मान से...