धनबाद, मार्च 9 -- कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा, कोल इंडिया चेयरमैन बी साईराम और मानव संसाधन निदेशक डॉ. विनय रंजन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों की उन महिला कर्मिमयों को नारी श्रम शक्ति सम्मान से सम्मानित किया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान दिया है। कार्यक्रम रविवार को कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय में हुआ। समारोह में अतिरिक्त सचिव (कोयला) रूपिंदर बरार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का ऐतिहासिक महत्व तो है ही, लेकिन अब वह समय आ गया है, जब महिलाओं को पुरुषों के साथ अपनी समानता साबित करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने महिलाओं से विशेष रियायतें न मांगने का आग्रह किया, क्योंकि ऐसी मांगें समानता की भावना को कमजोर कर सकती हैं। उन्होंने कोल इंडिया से अपने कर्मचार...