पीलीभीत, अप्रैल 26 -- पीलीभीत। जिला प्रशिक्षण संस्थान में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आरओ संयंत्र बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है, जो अंतिम चरण में है। आने वाले दिनों में महिलाएं आरओ बनाने का काम करेंगी। जो बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास और स्वतः रोजगार की उपायुक्त वंदना सिंह ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण शिविर का वाचन निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने आरओ संयंत्र बनाने का प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से सीधे संवाद किया और अब तक प्राप्त प्रशिक्षण के बारे में जानकारी हासिल की। आरओ बनाने के बारे में पूछताछ की। आर ओ बनाने का प्रशिक्षण ले रही महिलाओं ने बताया कि अभी कर आरो सप्लाई करने के आर्डर मिल चुके हैं। जैसे ही आरो बनने शुरू होंगे। उन्हें सप्लाई दे दी जाएगी। स्वतः रोजगार की ...