बागपत, जुलाई 14 -- बागपत। उच्च शिक्षा संस्थान अब बेसिक और माध्यमिक की तर्ज पर नामांकन अभियान चलाएगा। अभियान के तहत इंटरमीडिएट कॉलेजों से संपर्क किया जाएगा। विद्यालयों से इंटर पास करने वाले विद्यार्थियों को दाखिला कराने के लिए महाविद्यालयों की उपलब्धियां बताएंगे। साथ ही महाविद्यालयों में संचालित योजनाओं से भी अवगत कराएंगे। जिले के महाविद्यालयों के शिक्षक इंटर कॉलेजों में पहुंचकर इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उन्हें यह समझाएंगे कि स्नातक की पढ़ाई उनके भविष्य, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। साथ ही महाविद्यालयों में उपलब्ध स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, डिजिटल शिक्षण, कौशल विकास कार्यक्रम, एनएसएस, खेलकूद और अन्य सुविधाओं की भी जानकारी दी जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग के जिला समन्व...