अब महाविद्यालयों के शिक्षकों को भी मिलेगी मुफ्त इलाज
चंदौली, जुलाई 27 -- चंदौली, संवाददाता । मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं उनके परिवारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को कैशलेस कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से किया। कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को लाइव स्क्रीन के माध्यम से सुना। वहीं जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस कार्ड वितरित किया गया। जिले के लगभग 1100 शिक्षकों के लिए कैशलैस कार्ड तैयार किया गया है। इसमें सकलडीहा पीजी कॉलेज के 25 लाभार्थी शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कार्ड प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.