मुंबई, अगस्त 17 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों के आंदोलन की सफलता के बाद झारखंड और बिहार में छात्र और पीएचडी डिग्रीधारी युवा आंदोलन कर रहे हैं। इसके साथ ही अब महाराष्ट्र में भी एक नए आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे-पाटील ने मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से फिर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार पात्र मराठा समुदाय के सदस्यों को जारी किए जाने वाले कुनबी जाति प्रमाणपत्रों की संख्या कम करना चाहती है। उन्होंने मांग की कि 58 लाख रिकॉर्ड के आंकड़ों के आधार पर प्रमाणपत्र जारी किए जाएं। जरांगे ने मराठा समुदाय से अपनी मांगों को लेकर आक्राम...