मुरादाबाद, अगस्त 5 -- ठाकुरद्वारा क्षेत्र के लालापुर पीपलसाना में महिला को निवाला बनाने की घटना के दो दिन बाद अब डिलारी थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर सेमली में तेंदुए ने एक मजदूर पर हमला कर दिया। तेंदुए ने मजदूर को गर्दन पर पंजा मारकर गिरा दिया और उसे खींचकर ले जाने का प्रयास किया। हालांकि साथियों ने दरांतियों के सहारे तेंदुए का मुकाबला किया और घायल मजदूर की जान बचा ली। मलकपुर सेमली निवासी 40 वर्षीय बाबू बुधवार सुबह करीब 6:45 बजे अपने साथी समीर, शमशेर और रईस के साथ रामगंगा नदी के किनारे स्थित गन्ने के खेत में मजदूरी करने गया था। यह भी पढ़ें- Moradabad News: तेंदुए ने अब डिलारी में मजदूर पर किया हमलाहादसे का विवरण खेत में गन्ने के सूखे पत्ते साफ करने के दौरान अचानक पीछे से आए तेंदुए ने बाबू की गर्दन पर पंजा मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके ...