कोलकाता, मई 19 -- तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता नगर निगम की ओर से भेजे गये दो नोटिसों पर मंगलवार को कहा कि प्रशासन भले ही उनके घर गिरा दे, लेकिन वह झुकेंगे नहीं। कालीघाट में तृणमूल कांग्रेस के विधायकों की एक बैठक के बाद बनर्जी ने कहाकि उन्हें घर गिराने दीजिए। मैं झुकूंगा नहीं। साथ ही श्री बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्होंने शुभेंदु अधिकारी जैसा बदले की भावना से काम करने वाला मुख्यमंत्री नहीं देखा है। सीएम शुभेंदु ने क्या कहा थाभवानीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने नगर मामलों के सचिव और कोलकाता नगर निगम को संपत्ति के मालिकाना हक में कथित अनियमितताओं को लेकर चार लोगों के नामों की जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा था कि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अवैध रूप से सं...