मथुरा, जून 30 -- गोवर्धन चौराहा स्थित अशोका सिटी में समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी महानगर मथुरा के मंडल कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने फीता काटकर मैसर्स बान्या फूड्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बताया गया कि मथुरा में पहली बार जिलेटो जीनी नाम से स्वदेशी इटेलियन आइसक्रीम का आनंद शहरवासियों को उपलब्ध होगा। उद्घाटन समारोह में आरसीए पीजी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या अंजू वाला अग्रवाल, एम.सी. शर्मा, विराट अग्रवाल, नैना बंसल, हिमांशु शर्मा, निखिल गिडवानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...