बांका, जून 17 -- बांका। मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्यपालकों को अनुदान पर एरेटर मशीन दिया जाएगा। एरेटर मशीन लगाए जाने से पानी में आक्सीजन की मात्रा बढने के साथ ही तरंग पैदा होगा। इससे मछलियों में प्रजनन दर बढने के साथ ही वृद्धि भी होगी। पानी में आक्सीजन की मात्रा बढने से मछलियों में होने वाली कई तरह की बीमारियों से भी बचा जा सकेगा। इसके लिए विभाग की ओर से एरेटर मशीन के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत तथा ईबीसी व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 70 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। वित्तिय वर्ष 2026-27 में एरेटर मशीन के लिए विभाग को लक्ष्य मिल चुका है। जल्द ही इच्छुक मत्स्यपालकों से आवेदन लिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में चार तथा 2025-26 में 10 एरेटर मशीन अनुदान पर मत्स्यपालकों को दिया गया था। इस वित्तीय वर...