हाथरस, मार्च 30 -- हाथरस। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक सोमवार को विकास भवन में हुई। विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने समीक्षा की। मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत जिन व्यक्तियों के पास आवास नहीं उनको आवास प्रदान किया जाये। जिला पंचायत अध्यक्ष ने माह जनप्रतिनिधिों को लक्ष्य एवं पात्रता के सम्बन्ध में अवगत कराने के निर्देश दिये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना में जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिया गया कि इस योजना के अन्तर्गत जिन व्यक्तियों के पास आवास नहीं है उन्हें आवास दिए जाएंगे। महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना इस योजना की जगह पर वित्तीय वर्ष-2020-27 से विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारन्टी योजना संचालित होने वाली है, जिसके अन्तर्गत मजदूरों को 100 दिवस रोजगार के स्थान पर 125 दिवस के रोजगार की ...