अब मकान बनवाना हुआ मंहगानिर्माण सामग्री की कीमतों में उछाल
इटावा औरैया, जून 19 -- इटावा, संवाददाता। अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए मकान का निर्माण कराना अब पहले की तुलना में अधिक महंगा हो गया है। पिछले दिनों सीमेंट, सरिया, गिट्टी, बालू और ईंट सहित अधिकांश निर्माण सामग्री के दाम बढ़ रहे हैं। इसका सीधा सा अर्थ है कि मकान निर्माण की लागत में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। बाजार में पिछले करीब एक महीने से मकान निर्माण में उपयोग किए जाने वाले सरिया के दामों में लगातार उछाल देखने को मिला है। इसी तरह बालू और गिट्टी की बढ़ी कीमतों ने भी निर्माण कार्य पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। इसका असर नए मकान बनवा रहे लोगों के बजट पर साफ दिखाई दे रहा है। निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों का कहना है कि सामग्री महंगी होने के कारण मकान निर्माण की प्रति वर्ग फिट लागत बढ़ गई है। कई लोगों ने बढ़ते खर्च के चलते अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.