हाथरस, मई 8 -- हाथरस। जिले के उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है। अब उनको अपने स्मार्ट मीटर में एडवांस में बेलेंस नहीं डालना पड़ेगा। स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड करने की शुरुआत हो गई है। एक लाख 29 हजार उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड में कन्वर्ट हो गए। अब मीटर पोस्टपेड होने से उपभोक्ता पहले की तरह बिलल जमा कर सकेंगे। हाथरस जिले में 65 बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। विभाग ने उपभोक्ताओं को हाईटेक बनाने के लिए जिले में एक लाख 29 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए। जिन उपभोक्ताओं ने हर माह बिल जमा किया। यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब होंगे पोस्टपेड, जून में मिलेगा पहला बिल उनके मीटर को प्रीपेड कर दिया गया। इस कारण उपभोक्ताओं को एडवांस में राशि डालने पर बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। इस कारण उप...