पटना, नवम्बर 17 -- बिहार में चुनाव में गठबंधन की हार के बाद अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए वोट चोरी वाले आरोपों पर आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सपा प्रमुख को नसीहत दे डाली। पटना में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, जिन लोगों की बात कर रहे हैं, वे कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। अखिलेश के वोट चोरी और डकैती वाले आरोपों को निराधार बताते हुए कुशवाहा बोले-अगर चोरी होती, तो लोग बोलते। इन लोगों को समझना चाहिए कि यह एक बेतुका मुद्दा है। अगर वे ऐसे ही मुद्दे उठाते रहे, तो यही उनकी बर्बादी होगी। अगर वे अब भी अपने होश में नहीं आए, तो उनका भगवान ही उनका मालिक है। बतादें कि रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता 'विजन इंडिया: स्टार्टअप समिट' में भाग लेने के लिए बेंगलुरु में थे। यहां अखिलेश यादव यादव ने राहुल गांधी के वोट चोरी के लगाए गए आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.