साहिबगंज, सितम्बर 21 -- साहिबगंज । साहिबगंज में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। प्रति एक घंटे पर आधा सेमी जलस्तर घट रहा है। हालांकि अब भी यहां गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा का जलस्तर मंगलवार की सुबह छह बजे तक 27.60 मीटर पर पहुंच जाने की संभावना है। यहां गंगा 27.25 मीटर पर खतरे के निशान को पार कर जाता है। मतबल अब भी गंगा यहां खतरे के निशान से करीब 35 सेमी ऊपर बह रही है। उधर, आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि बक्सर ,पटना,हाथीदह,मुंगेर,भागलपुर,कहलगांव में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। यहां तक की पश्चिम बंगाल के फरक्का में भी गंगा का जलस्तर घट रहा है। इसका सीधा असर यहां भी पड़ा है। यह भी पढ़ें- गंगा का पानी तेजी से उतर रहागंगा का जलस्तर : 21 सितम्बर को सुबह 06:00 बजे 27.84 मीटर 21 सितम्बर को सुबह 1...