नई दिल्ली, जून 7 -- अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने नर्सों के पहनावे (ड्रेस कोड) पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मौजूदा यूनिफॉर्म पर अब भी ब्रिटिश प्रभाव दिखता है। उन्होंने इसे नर्स की पसंद और आराम के हिसाब से भारतीय रंग-रूप दिए जाने की वकालत की। कंगना ने कहा कि जहां डॉक्टरों को तय दिशा-निर्देशों के अंदर अपने प्रोफेशनल कपड़ों में थोड़ी छूट मिलती है, वहीं नर्स अब भी एक ऐसे यूनिफॉर्म को फॉलो करती हैं, जो विदेशी लुक वाला है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ब्रिटिश नर्सों वाला ड्रेस कोड अब भी इस्तेमाल हो रहा है। इस यूनिफॉर्म के ऊपर पिन, कैप या बेल्ट लगाना अमेरिकी नेवी के प्रभाव को दिखाता है। ऐसा पहले और दूसरे विश्व युद्ध के समय होता था। कंगना ने यह भी कहा कि यदि भारतीय नर्सों को लगता है कि सुधार की जरूरत है, तो भविष्य में उनकी पसंद...