नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (आईआरआरपीएल) के साथ गोली और बारूद की आपूर्ति के लिए पांच वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत कंपनी एके-203 असॉल्ट राइफल के लिए 7.62x39 मिमी का कारतूस तैयार करेगी।कानपुर में भी उत्पादन इकाई आईआरआरपीएल भारत और रूस का संयुक्त उपक्रम है, जो भारत में एके-203 असॉल्ट राइफलों का निर्माण करता है। इस उपक्रम को केंद्र सरकार की 'आत्मनिर्भर भारत' नीति के तहत बनाया गया है। हाल ही में इस प्रोजेक्ट ने 100% स्थानीयकरण का लक्ष्य हासिल किया है, यानी अब इस राइफल का हर एक पुर्जा भारत में ही बन रहा है। वहीं, अदाणी डिफेंस ने भारत में छोटे कैलिबर के कारतूस और गोला-बारूद के निर्माण के लिए कानपुर में एक उत्पादन इकाई स्थापित की है।विदेशी कंपनियों पर निर्भरता घटेगी अदा...