मऊ, मार्च 9 -- मऊ, संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय मऊ की आठवीं की छात्रा एवं कोपागंज विकासखंड के काछीकला गांव की निवासी अनुष्का राय पुत्री रजनीश राय ने खो-खो खेल की दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी जगह बना ली है। आगामी 26 मार्च को नेपाल में होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय अंडर-14 खो-खो टूर्नामेंट में अनुष्का भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। खेल के साथ ही अनुष्का पढ़ाई में भी अव्वल हैं। अनुष्का की मां रीना राय गृहणी एवं पिता रजनीश राय किसान हैं। 23 फरवरी को दिल्ली के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में अनुष्का की रनिंग देख बड़े-बड़े राष्ट्रीय खिलाड़ी भी दंग रह गए। प्रतियोगिता का समापन होते ही अनुष्का के लिए पुरस्कारों और मेडल की झड़ी लग गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.