जमशेदपुर, फरवरी 16 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्कूलों के संबद्धता संबंधित नियमों में बदलाव ने पूर्वी सिंहभूम जिले के उन सैकड़ों स्कूलों के लिए उम्मीद की नई किरण जगा दी है, जो लंबे समय से मान्यता के इंतजार में थे। बोर्ड ने स्कूल परिसर में खेल के मैदान की अनिवार्यता को लेकर नियमों में ढील दी है, इसका सबसे बड़ा प्रभाव जिले के शहरी और घनी आबादी वाले क्षेत्रों पर पड़ेगा। नई अधिसूचना के अनुसार, अब स्कूल परिसर में खेल का मैदान होना अनिवार्य नहीं रह गया है। इस नियम से पूर्वी सिंहभूम के 100 से अधिक स्कूलों की वह तकनीकी अड़चन दूर हो गई है जो भूमि की कमी के कारण वर्षों से लंबित थी। नये नियम के तहत किसी स्कूल के पास परिसर में पर्याप्त जगह नहीं है तो वह 200 मीटर के दायरे में स्थित किसी बाहरी खेल परिसर, सार्वजनिक पार्क या अन्य शिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.