अब भागलपुर से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन अब भागलपुर तक बढ़ा दिया गया है। रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अमृत भारत एक्सप्रेस का विस्तार भागलपुर तक किया गया है। विस्तार के बाद ट्रेन अब भागलपुर स्टेशन तक आएगी-जाएगी। इससे पूर्वी बिहार और सीमांचल के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। हजारों यात्री इस ट्रेन के परिचालन का फायदा उठा सकेंगे। इस ट्रेन के भागलपुर से परिचालन को लेकर लंबे समय से मांग हो रही थी। यह भी पढ़ें- लखीसराय : पटना-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस का भागलपुर तक होगा विस्तार, किऊल, अभयपुर व जमालपुर में भी होगा ठहराव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.