भागलपुर, दिसम्बर 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीएसएनएल अपने मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए इस क्रिसमस पर एक विशेष ऑफर लेकर आया है। बीएसएनएल ने नए ग्राहकों के लिए एक विशेष योजना शुरू की है। जिसके तहत मात्र 1 रुपये देकर पूरे 30 दिनों तक मुफ्त सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इस ऑफर में नए यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी हाई स्पीड डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। विशेष बात यह है कि इस योजना के तहत नया सिम कार्ड लेने के लिए भी ग्राहकों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। भागलपुर बीएसएनएल के पीआरओ आलोक कुमार ने बताया कि यह ऑफर 5 जनवरी 2026 तक वैध है। भागलपुर के नागरिक इस अवधि से पहले अपना नया सिम एक्टिवेट कराकर महीने भर की इस किफायती सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...