लखनऊ, अगस्त 7 -- अयोध्या, संवाददाता। आयुष्मान कार्ड में होने वाली त्रुटियों को ठीक कराने के लिए अब लाभार्थियों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कार्ड में दर्ज नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और पते जैसी गलतियों का सुधार अब सीधे ब्लॉक स्तर पर ही कराया जा सकेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तारुन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंशुमान गुप्ता ने बताया कि सीएचसी स्तर से बीडीएमपी पोर्टल के माध्यम से त्रुटि सुधार से जुड़े आवेदन अब ऑनलाइन जनपद स्तर पर भेजे जाएंगे। इससे पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का तेजी से निस्तारण हो सकेगा और उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह भी पढ़ें- Orai News: आयुष्मान लाभार्थी के डाटा संशोधन को स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षणत्रुटियों का सुधार उन्होंने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक, 70...