कटिहार, मार्च 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में इस बार वार्षिक परीक्षा की व्यवस्था पूरी तरह बदली हुई नजर आएगी। पहली बार ऐसा होगा जब तीसरी से आठवीं कक्षा के छात्रों को प्रश्नपत्र हाथ में नहीं मिलेगा। परीक्षा के दौरान प्रश्न सीधे ब्लैकबोर्ड पर लिखे जाएंगे और बच्चे उसी के आधार पर अपनी कॉपियों में उत्तर लिखेंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत सभी प्रश्नपत्र ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर विद्यालय के लॉगिन में उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से करीब 45 मिनट पहले हेडमास्टर या अधिकृत शिक्षक पोर्टल से प्रश्नपत्र डाउनलोड करेंगे और वीक्षक उसे ब्लैकबोर्ड पर लिखवाएंगे।पहले कक्षा एक व दो के लिए पोर्टल से उपलब्ध होता था प्रश्नअब तक केवल कक्षा एक और दो के लिए ही ई-शिक्षाकोष पोर्टल से प्रश्न उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.