धनबाद, अप्रैल 8 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को राहत देने के लिए नई पहल की है। अब अस्पताल के डॉक्टर पर्ची पर दवाओं के ब्रांड नाम की बजाय केवल मॉलीक्यूल (जेनरिक नाम) लिखेंगे। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया ने विभागाध्यक्षों को दिशा निर्देश दिया है। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से मरीजों पर दवाओं का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम होगा। अभी तक अधिकांश डॉक्टर दवाओं के ब्रांड नाम लिखते हैं, जिससे मरीजों को वही महंगी ब्रांडेड दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। ब्रांड की बाध्यता के कारण मरीज सस्ती वैकल्पिक दवाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं और उन्हें अधिक पैसे खर्च करना पड़ते हैं।नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीज अपनी सुविधा और बजट के अनुसार उसी मॉलीक्यूल की सस्ती दवाएं खरीद सकेंगे। इससे बाजार में उपलब्ध जेनरिक दवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.