संवाददाता, फरवरी 23 -- यूपी के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां नरसेना थाना क्षेत्र के गांव भड़कऊ में मां के साथ ननिहाल आए 2 वर्षीय मासूम की घर के सामने ही सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की मां बीमार पिता को देखने के लिए अपने मायके आई थी। काफी देर बाद मासूम को पानी से बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। मासूम की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। स्याना थाना क्षेत्र के गांव खाद मोहन नगर के रहने वाले अंजलि अपने दो साल के बेटे गगन के साथ बीमार पिता सुनील को देखने के लिए अपने मायके गांव भड़कऊ आई थी। परिजन ने बताया कि मृतक के नाना सुनील की काफी दिनों से हालत खराब चल रही था। शनिवार की शाम करीब 4 बजे अंजलि गांव भड़कऊ पहुंची थी और बीमार पिता का हाल-चाल ले रही...