उरई, फरवरी 15 -- उरई। एनआरएलएम बीसी सखी कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद जालौन में कार्यरत 400 से अधिक बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सखी (बीसी सखी) को भी अब आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चयनित किया गया है। अभी तक सूचीबद्ध चिकित्सालय में आयुष्मान मित्र के साथ-साथ सभी पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ, एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी के द्वारा ही चिन्हित लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे थे। अब बीसी सखी भी इस जनहितकारी योजना में इसका हिस्सा बनेंगी और पात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें नि:शुल्क उपचार की सुविधा सूचीबद्ध चिकित्सालय में दिलवाने में सहयोग करेंगी। सभी बीसी सखी का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ऑपरेटर आईडी बनाने का कार्य एक सप्ताह से सीएमओ कार्यालय और सीएचसी में...