अयोध्या, अगस्त 5 -- पप्पू यादव समेत कई सांसदों के खिलाफ एफआईआर के बाद अब कांग्रेस भी पलटवार के मूड में आ चुकी है। कांग्रेस ने भी भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया गया है कि हनुमान को भाजपा अध्यक्ष के स्वागत में सड़क पर नचाया गया। हालांकि कांग्रेस नेताओं की तहरीर पर अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है। दरअसल संसद भवन परिसर में भगवा पहनकर नुक्कड़ नाटक करने पर पप्पू यादव, राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस और सपा सांसदों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इसी के खिलाफ अयोध्या में जिला कांग्रेस कमेटी ने भी नगर कोतवाली में तहरीर देकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी। यह भी पढ़ें...