रामपुर, फरवरी 25 -- रामपुर। सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य पर विद्यार्थियों से अश्लीलता करने के आरोप के मामले में पुलिस जांच अब बिलासपुर कोतवाली करेगी। मंगलवार को सिख संगत की कमेटी ने एसपी से मुलाकात कर भोट पुलिस की जगह बिलासपुर पुलिस से जांच कराने की मांग की थी, जिसे एसपी ने स्वीकार कर लिया। इससे पहले मामले की जांच भोट थाने की पुलिस कर रही थी। ग्राम खूंटाखेड़ा स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य पर आरोप है कि उन्होंने छात्रों के साथ अश्लील हरकत की। कमेटी के सदस्य मंगलवार सुबह भोट थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से आरोपी की गिरफ्तारी न होने का कारण पूछा। साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्य के कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की। थाना प्रभारी के जांच का हवाला देने पर सदस्यों ने असंतोष जताया और सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गए। एसपी विद्यासाग...