नई दिल्ली, अगस्त 31 -- PhonePe Launched UPI Service Without Internet: आज UPI पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। चाय की दुकान से लेकर बड़े स्टोर तक, लोग कुछ सेकेंड में मोबाइल से पेमेंट कर देते हैं। लेकिन अभी तक इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा स्मार्टफोन और इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों को ही मिलता रहा है। कंपनी ने PhonePe UPI 123Pay लॉन्च किया है। इसकी मदद से फीचर फोन यानी कीपैड वाले मोबाइल से भी UPI पेमेंट किया जा सकेगा और इसके लिए मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। PhonePe के मुताबिक यह सुविधा देश के 200 मिलियन यानी 20 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स को डिजिटल पेमेंट से जोड़ने के लिए लाई गई है। खासतौर पर ग्रामीण और छोटे शहरों में रहने वाले उन लोगों को इससे फायदा हो सकता है। खास बात यह है कि यह सर्विस सिर्फ पैसे भेजने त...