गोरखपुर, फरवरी 5 -- गोरखपुर में अब जमीन या मकान खरीदना और बेचना थोड़ा सख्त हो गया है। प्रशासन ने अब रजिस्ट्री के लिए आधार कार्ड के सत्यापन के साथ-साथ पैन कार्ड भी पूरी तरह अनिवार्य कर दिया है। इसका सीधा मतलब है कि अगर खरीदार या बेचने वाले के पास पैन कार्ड नहीं है, तो अब रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी। पहले जिन लोगों के पास पैन कार्ड नहीं होता था, वे फॉर्म-60 भरकर काम चला लेते थे, लेकिन अब वह विकल्प खत्म कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था सोमवार से लागू हो गई है। सरकार का मकसद भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में जमीनों की खरीद-फरोख्त को पारदर्शी बनाना है। इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और लोग जमीनों में अंधाधुंध काला धन नहीं लगा पाएंगे। सर्वर की समस्या और अधिकारियों का बयान इस नियम के लागू होने के पहले दिन तहसील कार्यालयों में काफी भीड़ रही। सर्वर धीमा ह...