अब बिना ठोस कारण नहीं रेफर होंगे मरीज, डीएम और सिविल सर्जन खुद करेंगे समीक्षा
मुंगेर, जुलाई 15 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के सरकारी अस्पतालों से मरीजों को बिना ठोस वजह के हायर सेंटर रेफर करने के चलन पर अब पूरी तरह से लगाम लगेगी। राज्य सरकार के निर्देश पर अब सदर अस्पताल सहित सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से रेफर किए जाने वाले मामलों की दो स्तरों पर गहन समीक्षा की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस विशेष कमेटी में जिलाधिकारी के अलावा एडीएम (आपदा), सिविल सर्जन, सदर अस्पताल अधीक्षक और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल हैं।
पर्ची पर लिखना होगा रेफर करने का पूरा कारणः सिविल सर्जन डॉ. राजू ने बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब किसी भी मरीज को रेफर करने से पहले ऑन-ड्यूटी चिकित्सक को उसकी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.