अब बिना इ-केवाईसी नहीं मिलेगा राशन, नये निर्देश लागू
रामपुर, जून 28 -- सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने राशन वितरण जारी करने से पहले परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। जिलापूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि राशन कार्ड पोर्टल पर नये निर्देश लागू कर दिये गये हैं। बिना ई-केवाईसी के राशन कार्ड धारकों को राशन वितरण नही किया जाएगा। विभागीय अधिकारी के अनुसार राशन कार्ड में नये सदस्य का नाम जोड़ने के लिए भी ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ संबंधित सदस्य का आधार सत्यापन और बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण पूरा होने के बाद ही नाम जोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इससे रिकॉर्ड को अद्यतन और पारदर्शी बनाये रखने में मदद मिलेगी। रामपुर जिले में ई-केवाईसी अभियान के बावजूद कुछ ही लाभार्थियों का सत्यापन लंबित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.