बांका, मार्च 8 -- बांका। निज प्रतिनिधि। केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच लंबे समय के मंथन के बाद किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की तिथि को आगे बढा दिया गया है। अब जिले में 28 फरवरी की जगह 31 मार्च तक एमएसपी पर किसानों से धान की खरीद की जाएगी। जिससे लक्ष्य को हासिल करते हुए अधिक से अधिक किसानों से धान की खरीद की जा सके। यहां धान खरीद से लेकर राज्य खाद्य निगम को सीएमआर (चावल) उपलब्ध कराये जाने तक हर कडी में पेंच है। सरकार को भी यह महसूस हो रहा है कि खरीद किये गये धान से सीएमआर तैयार करने की बजाय मिलर अन्य प्रांतों से कम कीमत पर चावल की खरीद कर एसएफसी को उपलब्ध करा रहा है। इसके साथ ही कई मिलर मिल की क्षमता अधिक दिखा कर धान की कुटाई के लिए निबंधन करा लिया है। जिसको देखते हुए अब मिल की क्षमता के साथ ही बिजली बिल के जरिये खरीद की गई ध...