आगरा, सितम्बर 3 -- आउटसोर्स कार्मिकों के लिए बुधवार का दिन खुश खबरी लेकर आया। सीएम ने आउटसोर्स कार्मिकों के भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया। साथ ही कार्मिकों के हित में कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक घोषणाएं कीं। सीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यहां कासगंज विकास भवन में आयोजित समारोह में सभी को दिखाया गया। विकास भवन स्थित विवेकानंद सभागार में समारोह में मुख्य रूप से विधायक देवेंद्र राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सीडीओ वीरेद्र सिंह, एडीएम वित्त व राजस्व दिग्विजय प्रताप सिंह, डीडीओ सुभाष चन्द्र, एसडीएम हर्षिता देवड़ा, बीएसए विकास सिंह, सहायक आयुक्त श्रम विभाग सुरेंद्र कुमार सिंह ने घोषणाओं के अंतर्गत आउटसोर्स कार्मिकों के भुगतान समेत ला...