अब बायोमेट्रिक से ही लगेगी हाजिरी, रजिस्टर व्यवस्था खत्म
आरा, मई 8 -- -एसडीएम ने प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण -100 प्रतिशत डिजिटल उपस्थिति लागू, लापरवाही पर कार्रवाई तय जगदीशपुर निज संवाददाता जगदीशपुर अनुमंडल प्रशासन ने कार्यालयों में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को एसडीएम संजीत कुमार ने शाहपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर स्पष्ट निर्देश दिया कि अब सभी अधिकारी और कर्मचारी केवल बायोमेट्रिक सिस्टम से ही उपस्थिति दर्ज करेंगे। रजिस्टर पर हाजिरी की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विभिन्न शाखाओं की फाइलों की जांच की और लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय पालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल अटेंडेंस अनिवार्य की गई है। आदेश का पालन नहीं करने वाले कर्मियों पर प्रशासनिक कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.